भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कन्या पूजन कर बांटी एफडी, उम्मेद सेवा संस्थान और भाजपा तितरडी ने किया स्वागत|

उदयपुर ( हैलो राजस्थान पत्रिका ) । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत आज उदयपुर के दौरे पर रही इस दौरान शहर के तितली स्थित उमेद सेवा संस्थान परिसर में तितली भाजपा के कार्यकर्ताओं और उम्मीद सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान उम्मेद सेवा संस्थान की ओर से 11 कन्याओं को ? 5001 की एफडी का वितरण भी किया गया जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत ने कन्याओं का पूजन कर एफडी वितरित की । कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा जोशी ने उम्मीद सेवा संस्थान के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि कन्या के जन्म पर ? 5001 की आर्थिक सहायता कर उमेद सेवा संस्थान विकास को बढ़ावा दे रहा है यह प्रयास बेटी बचाओ के संदेश में मील का पत्थर साबित होगा कार्यक्रम के दौरान गिरवा पूर्व प्रधान तख्त सिंह शक्तावत, उमेद सेवा संस्थान के भभूत सिंह सिसोदिया, भाजपा युवा मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया भाजपा पूर्व जिला मंत्री श्यामसुंदर सुथार देहात युवा मोर्चा महामंत्री यशवंत पुरोहित जितेंद्र सिंह शक्तावत उम्मेद सेवा संस्थान के सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया अशोक नागदा पूर्व सरपंच पेमाराम सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे|